विधान परिषद में अकलियत समुदाय को तरजीह नहीं मिलने से कौकब कादरी खफा
प्रदेश कांग्रेस में नंबर-2 के पद पर काबिज वरीय कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी पार्टी की कार्यशैली से नाराज हैं। उन्होंने गुटबाजी और मठाधीशी का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान नेतृत्व सबको विश्वास में लेकर नहीं चल रहा है। यही कार्यशैली कायम रही तो सत्ता में कांग्रेस नहीं आ पायेगी। तंज कसते हुए कहा- हम कागज पर कार्यकारी अध्यक्ष हैं। किसी काम में कुछ पूछा नहीं जा रहा।
विधान परिषद चुनाव में अकलियत समुदाय को तरजीह नहीं मिलने से खफा कौकब ने पूछा- हम सिर्फ वोट बैंक हैं क्या। अभी राज्य में एक ही सांसद विपक्ष का है जो अकलियत वर्ग से ही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट अकलियत से लेंगे पर विधान परिषद में भेजने के समय बिहार प्रभारी इस वर्ग को इग्नोर कर देंगे। क्या यही नीति है। उन्होंने कहा कि लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी टिकट बंटी तो पार्टी की लुटिया डूबनी तय है।
काैकब जी विधान परिषद चुनाव के बाद से दुखी हैं : मदन मोहन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. मदनमोहन झा ने कहा कि उन्हें न तो कोई इगो है और न ही अपना कोई एजेंडा है। कोई गुट नहीं है। आलाकमान जो चाहता है, वहीं करता हूं। अपने साथी की नाराजगी पर कहा कि विधान परिषद चुनाव के बाद बात नहीं हुई है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में हुई गलतियों पर कादरी की बातों पर इशारों में सहमति जतायी। पर कहा कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। पार्टी जो काम सौंपे उसे करना है। हम उन्हें पार्टी के हर प्रोग्राम में फोन करते रहे हैं। वो विधान परिषद चुनाव के बाद से दुखी हैं।
कल राहुल बिहार के जिलाध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों से वर्चुअल फीडबैक लेंगे
राहुल गांधी 6 अगस्त को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के वरीय नेताओं, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों से फीडबैक लेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह 11 बजे से वे वर्चुअल बैठक करेंगे। कांग्रेस के चीफ नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर संजीव सिंह ने बताया बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी, कोरोना की अद्यतन स्थिति और पार्टी सदस्यता अभियान का हाल जानने के लिए ये बैठक हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/kaukab-qadri-is-unhappy-over-the-lack-of-priority-in-the-legislative-council-127586295.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/05/
0 Response to "विधान परिषद में अकलियत समुदाय को तरजीह नहीं मिलने से कौकब कादरी खफा"
Post a Comment