Popular Posts

डेहरी-डालमियानगर को निगम का दर्जा दिलाना प्राथमिकता: चेयरमैन

डेहरी-डालमियानगर को निगम का दर्जा दिलाना प्राथमिकता: चेयरमैन

चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट की संस्थापक व चिकित्सक डा. रागिनी सिन्हा के आवासीय परिसर में बिहार के छोटे शहरों में तेजी से विकसित हो रहे शहर की वस्तुस्थिति, संभावना और नागरिक सरोकार पर चर्चा की गयी।

इस दौरान शहर के सौंदर्यीकरण के लिए सुझाव भी दिए गए। मौके पर उपस्थित नगर परिषद की मुख्य पार्षद विशाखा सिंह और उप मुख्य पार्षद बिंदा सिंह ने कहा कि इस वर्ष शहर को स्वच्छता प्रबंध में पहली बार राज्य का नंबर-वन होने की अधिकारिक स्वीकृति शहरवासियों के लिए हर्ष की बात है।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद प्रबंधन के सामने चुनौती भी है कि नंबर-वन होने की स्थिति अगले सालों में भी बरकरार रहे। सबका सपना है कि अब यह शहर नगर निगम का दर्जा प्राप्त करे और जिला बने। जिसके लिए हम प्रशासनिक-राजनीतिक स्तरों पर प्रयासरत हैं।

वहीं नगर परिषद के स्थाई समिति सदस्य व ट्रस्ट के सचिव ब्रह्मेश्वर नाथ और पार्षद संजीत कुमार सिंह ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने में हम सब भरसक प्रयासरत हैं। यह शहरवासियों के सहयोग के बिना सामूहिक सामुदायिक उपक्रम के लक्ष्य को पाना संभव नहीं है। जानकारी दी कि स्थानीय विधायक के सहयोग से शहर में एनिकट में बड़ा इको पार्क बन रहा है।

वार्ड स्तर पर समूह चर्चा का सुझाव
वक्ता ने शहर के नागरिकों के साथ वार्ड समूह चर्चा का सुझाव दिया ताकि नागरिकों और नगरपरिषद दोनों की बातें साझा हो सकेें। शहर को स्वच्छता-सफाई प्रबंध कार्य के लिए राज्य में नंबर-वन का दर्जा पाने के लिए बतौर शहर के निर्वाचित प्रतिनिधि अध्यक्ष विशाखा सिंह और उपाध्यक्ष बिंदा सिंह को ट्रस्ट की ओर से स्मृतिचिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

आरंभ में डा. रागिनी सिन्हा ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए कहा कि दोनों के कंधे पर इस शहर की गुरुत्तर जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए शहर की स्त्री-शक्ति का भी समर्थन है। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इसके पहले चर्चा में ट्रस्ट के प्रवक्ता कृष्ण किसलय, उपाध्यक्ष प्रो. रणधीर सिन्हा, संगठन सचिव ओमप्रकाश सिन्हा, संयुक्त सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, सह सचिव सुनील कुमार सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य कृष्णवल्लभ सहाय, अमित कुमार वर्मा आदि ने भाग लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/dehri/news/getting-dehri-dalmiyanagar-a-corporation-status-is-a-priority-chairman-127673189.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/01/

0 Response to "डेहरी-डालमियानगर को निगम का दर्जा दिलाना प्राथमिकता: चेयरमैन"

Post a Comment