किशोरी को भगाने के आरोप में वार्ड पार्षद हुआ गिरफ्तार
नासरीगंज नगर के वार्ड नौ के पार्षद संतोष कुमार को किशोरी को भगाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी के परिजनों द्वारा केस दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने थानाक्षेत्र के पड़ुरी गांव से आरोपित की गिरफ्तारी के साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया।
किशोरी वार्ड नौ की ही निवासी बताई जाती है। जो आरोपित वार्ड पार्षद की रिश्ते में चचेरी बहन लगती है। पार्षद पूर्व से विवाहित और बच्चों का पिता भी है। बताया जाता है कि पार्षद ने शादी की नीयत से अपनी नाबालिग चचेरी बहन का अपहरण गत 29 अगस्त की रात में कर लिया था।
किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने उसे कई जगहों पर तलाश किया। नाकाम होने पर उसके भाई रमाकांत कुमार ने थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई।
जिसके बाद परिजनों की निशानदेही पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को पड़ुरी गांव से बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार पार्षद को जेल भेज दिया और किशोरी को फिलहाल परिजनों के हवाले किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nasriganj/news/ward-councilor-arrested-for-fleeing-teenager-127673136.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/01/
0 Response to "किशोरी को भगाने के आरोप में वार्ड पार्षद हुआ गिरफ्तार"
Post a Comment