Popular Posts

घर से बैग में रखे पांच लाख के जेवर गायब

घर से बैग में रखे पांच लाख के जेवर गायब

रूपसपुर थाना क्षेत्र की आईएस कॉलोनी में एक घर से पांच लाख के जेवरात चोरी हो गए। इस मामले में पीड़ित विशेष कुमार चौधरी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में बताया गया है कि लगभग पांच लाख के जेवरात घर में एक बैग में रखे थे। इस बीच जब बैग को देखा गया तो उसमें रखे जेवरात गायब मिले।

पीड़ित का कहना है कि उनके घर में दाई समेत कुछ अन्य लोगों का आना-जाना लगा रहता था। इस चोरी के मामले में उन्हीं लोगों के इर्द-गिर्द शक की सूई घूम रही है। थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। हालांकि चोरी के मामले में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है।

आलमगंज में बंद मकान से एक लाख की संपत्ति चोरी

आलमगंज थाना क्षेत्र की डंका इमली मस्जिद के बगल की गली में राजेश रौशन के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपए से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित परिवार घर में ताला बंद कर गांव गया था। चोरों ने 45 हजार रुपए नगद, धातुओं के बने देवी-देवता की मूर्ति व सोने के कान के जेवर समेत अन्य सामान को गायब कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/danapur/news/five-lakh-jewels-kept-in-bags-missing-from-home-127619379.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/15/

0 Response to "घर से बैग में रखे पांच लाख के जेवर गायब"

Post a Comment