Popular Posts

लकड़ी चुनने बधार में गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म

लकड़ी चुनने बधार में गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म

थाना क्षेत्र के एक गांव में बधार में जलावन के लिए लकड़ी चुनने गई एक नाबालिग के साथ शादीशुदा युवक ने दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। बाद में बधार स्थित पईन के पास नाबालिग को रोते देख कुछ राहगीरों ने इसका कारण पूछा। जानकारी देने पर उसे उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ घंटे बाद आरोपी युवक को घुड़दौड़ गांव के समीप से गिरफ्तार किया गया।

सुबह में पीड़ित लड़की घर में खाना बनाने हेतु जलावन चुनने निकली। वह गांव से थोड़ी दूर बधार के पास पहुंच गई। गांव के जिंदल पासवान की नजर उस पर पड़ी। अकेला देख उसने पीड़िता को पकड़ लिया और पास स्थित पईन के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। पुनपुन एसएचओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए पटना भेजा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/punpun/news/rape-of-minor-in-rapes-picking-wood-127619384.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/15/

0 Response to "लकड़ी चुनने बधार में गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म"

Post a Comment