Popular Posts

कार और ऑटो में भिड़ंत, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी

कार और ऑटो में भिड़ंत, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी

थाना क्षेत्र के फलका कोढ़ा सड़क मार्ग पर नहर पुल के समीप सोमवार को करीब 6 बजे शाम को मारुति कार और ऑटो में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इससे आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो सवारी सहित सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस अाैर ग्रामीणों के सहयोग से सभी जख्मियों को फलका सीएससी लाया गया। जहां दो महिला की गंभीर स्थित देखते हुए कटिहार रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि फलका कोढ़ा सड़क पर कोढ़ा की ओर से एक ऑटो फलका की ओर आ रही थी तभी नहर पुल के समीप तीव्र मोड़ के पास कोढ़ा की ओर जा रही मारुति कार आ रही थी। वही दोनों वाहनों के चालकाें का संतुलन बिगड़ जाने से आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ऑटो सड़क किनारे दस फिट पानी भरे गड्ढे में पलट गई। इस घटना में श्रीपुर पूर्णिया निवासी 36 वर्षीय रेखा देवी ,11 वर्षीय सावन कुमार अाैर ग्राम भंगहा 41 वर्षीय आशा देवी, 30 वर्षीय मीनू देवी, 8 वर्षीय रोहित कुमार सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस घटना में दो महिला रेखा देवी व आशा देवी की गंभीर हालत देख कर डॉ. विनय कुमार मंडल ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया जबकि शेष घायलों इलाज फलका सीएचसी में चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/half-a-dozen-people-seriously-injured-in-car-and-auto-collision-127583040.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/04/

0 Response to "कार और ऑटो में भिड़ंत, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी"

Post a Comment