एनएच पर सड़क दुर्घटना में 5 घायल
सोमवार की देर संध्या एनएच 327 ई पर बालेश्वर. फार्म के समीप तेज गति से आ रही ट्रक ने मारुति कार को सामने से ठोकर मार दी। इसमें सवार चार लोगों के अलावे सामने से जा रहे बाइक सवार भी दुर्घटना का शिकार हो गया। संध्या गश्त लगा रही ठाकुरगंज पुलिस का वाहन मौके पर पहुंची और घायलों को मारुति वैन से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया। इस दुर्घटना में कई गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को किशनगंज रेफर कर दिया गया। जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के सबंध में बताया जाता है कि मारुति वैन से सवार होकर के कालागच्छ के(चालक समेत) चार लोग पौआखाली जा रहे थे। बालेश्वर फार्म के समीप ईंट लेकर अनियंत्रित तरीके से गलगलिया की तरफ जा रही एक ट्रक ने आमने सामने की ठोकर मार दिया। जैसे ही वैन ठोकर खाकर पलटी मारने लगा। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक भी घटना की चपेट में आ गया। पुलिस वैन व बाइक को थाने लायी है और दुर्घटना करने वाली ट्रक को भी तलाश में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि पुलिस घायलों के उपचार संग अग्रिम कारवाई में जुटी हुई है। घायलों में सुरेश, पिंटू साह, रवि टुडु ,पांचू और चालक शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/5-injured-in-road-accident-on-nh-127583043.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/04/
0 Response to "एनएच पर सड़क दुर्घटना में 5 घायल"
Post a Comment