Popular Posts

निर्माणस्थलों पर भी मास्क पहनना अनिवार्य, आईपीआरडी सचिव ने कहा- मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिया है निर्देश

निर्माणस्थलों पर भी मास्क पहनना अनिवार्य, आईपीआरडी सचिव ने कहा- मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिया है निर्देश

आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि राज्य में निर्माण स्थलों समेत सभी जगहों पर काम कर रहे लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मास्क के प्रयोग को लेकर संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया है। जहां भी श्रमिक काम में लगे हैं, उन्हें हर हाल में मास्क उपलब्ध कराया जाए।
उन्हाेंने बताया कि राशन कार्ड से वंचित परिवारों के लिए 23 लाख 38 हजार 990 नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। इनमें से अब तक 23 लाख 01 हजार 846 राशन कार्ड का वितरण कर दिया गया है। इससे इन परिवारों को जन वितरण प्रणाली की योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी। अभी तक विभिन्न योजनाओं के तहत 12 करोड़ 88 लाख से अधिक मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है।
बिहार की रिकवरी रेट 64.22 प्रतिशत
स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 2408 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक 48673 लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। बिहार का रिकवरी रेट 64.22 प्रतिशत है। 7 अगस्त को कोविड-19 के 3992 नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल बिहार में कोविड-19 के 26693 एक्टिव मरीज हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 75425 सैंपल्स की जांच की गई है।

986 वाहन जब्त कर वूसला 22.65 रुपए लाख जुर्माना
अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1 एफआईआर दर्ज किया गया है। इस दौरान 986 वाहन जब्त कर 22.65 लाख जुर्माना वसूला गया है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। 24 घंटे में मास्क नहीं पहनने वाले 5638 व्यक्तियों से 2.82 लाख रुपए जुर्माना के रूप में वसूल किए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wearing masks at construction sites is mandatory, IPRD Secretary said - Chief Minister has given instructions to all concerned officials


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/wearing-masks-at-construction-sites-is-mandatory-iprd-secretary-said-chief-minister-has-given-instructions-to-all-concerned-officials-127600106.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/09/orig__1596926338.jpg

0 Response to "निर्माणस्थलों पर भी मास्क पहनना अनिवार्य, आईपीआरडी सचिव ने कहा- मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिया है निर्देश"

Post a Comment