Popular Posts

महर्षि अंजनेश के आश्रम में किया गया पौधारोपण

महर्षि अंजनेश के आश्रम में किया गया पौधारोपण

पर्यावरण का संरक्षण व संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ भाजपा रोहतास जिला के सदस्यों ने अपने एजेंडा में शामिल पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत रविवार को स्थानीय मां ताराचंडी धाम के निकट महर्षि अंजनेश के आश्रम में वृक्षारोपण किया।
महर्षि अंजनेश एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने जिलाध्यक्ष जीएन लाल ने कहा कि प्रकृति संतुलन को बचाने के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। जैसे-जैसे देश की आबादी बढ़ रही है वैसे-वैसे हम सभी प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए अपने दायित्व का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं।

प्रकृति के साथ पर्यावरण का संरक्षण करना हर भारतीय का कर्तव्य है। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक इं नवीन सिन्हा ने कहा कि यह तो अभी शुरूआत है। आगे प्रकोष्ठ के बैनर तले शहर व गांवों में जाकर हम सभी वृक्षारोपण कर हर नागरिक को पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश देंगे।

प्रकोष्ठ के प्रेस प्रवक्ता अर्जुन कुमार ने कहा कि प्रकृति हम सभी के लिए वरदान है। इसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। शिक्षाविद् डॉ विनोद सिंह उज्जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बहुत ही जरूरी है। पौधारोपण के साथ हीं उसकी देखभाल पर भी हमें ध्यान देना चाहिए।

प्रकोष्ठ द्वारा महर्षि अंजनेश को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के शिक्षाविद डॉ विनोद सिंह उज्जैन, राजेश कुमार सिंह उर्फ बिहारी, संजय श्रीवास्तव, राकेश बघेल आदि ले वृक्षारोपण किया। मौके पर रजनीश वर्मा, संजय सिंह, मनीष कुमार, संजय गुप्ता, संजीव मिश्रा आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Plantation done in Maharishi Anjaneesh's ashram


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sasaram/news/plantation-done-in-maharishi-anjaneeshs-ashram-127673210.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/01/3_1598915410.jpg

0 Response to "महर्षि अंजनेश के आश्रम में किया गया पौधारोपण"

Post a Comment