Popular Posts

मुहर्रम शांतिपूर्ण हुआ संपन्न, कोरोना की वजह से नहीं निकाले गए ताजिए

मुहर्रम शांतिपूर्ण हुआ संपन्न, कोरोना की वजह से नहीं निकाले गए ताजिए

राष्ट्रव्यापी कोरोना महामारी के प्रति जारी लड़ाई के दौरान सरकार द्वारा जारी किए गए लॉक डाउन का पालन करते हुए प्रखंड क्षेत्र में मनाई जा रही मुहर्रम की त्यौहार शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द पूर्ण के बीच संपन्न हो गयी। मुहर्रम मनाने के दौरान कहीं ताजिए नहीं दिखे, नहीं जुलूस देखी गई और ना कहीं भी अखाड़े जमाए गए।

वहीं स्थानीय प्रशासन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज पासवान ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत तुम्बा, महूराव, मस्जिद मोड़, अकबरपुर, कुशडीहरा, थुम्हा के साथ-साथ अन्य स्थानों पर मुहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न में किए गए।

वही कोरोना महामारी से बचाव हेतु जारी किए गए लॉक डाउन के अंतर्गत त्यौहार मनाने के दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इमामबाड़ा में अपने जड़ी का पहलाम किया।

वही रोहतास के स्थानीय प्रशासन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज पासवान ,अंचलाधिकारी विकास कुमार, स्थानीय थानाध्यक्ष सम्राट सिंह के द्वारा, मोहर्रम कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा निर्देश मानने पर मोहर्रम कमेटी के सभी सदस्य को बधाईया दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Muharram was peaceful, not removed due to Corona


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/rohtas/news/muharram-was-peaceful-not-removed-due-to-corona-127673206.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/01/orig_2_1598915335.jpg

0 Response to "मुहर्रम शांतिपूर्ण हुआ संपन्न, कोरोना की वजह से नहीं निकाले गए ताजिए"

Post a Comment