तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने तीन लोगों को मारी टक्कर, भर्ती
सफेद रंग की एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो ने सड़क के किनारे खड़े तीन व्यक्तियों को टक्कर मार दी, जिसमें सभी जख्मी हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। इसमें से एक घायल नारायण मंडल को सिलीगुड़ी से पटना रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार शाम की है। हालांकि स्काॅर्पियो को सिंहेश्वर पुलिस ने चालक सहित लालपुर में पकड़ लिया। बताया गया कि कमरगामा बजरंगबली मंदिर के पास वार्ड संख्या-चार निवासी अघोरी राम, वार्ड- 5 निवासी नारायण मंडल और 15 वर्षीय युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी समय करीब 4 बजे तेज रफ्तार एक बिना नंबर की स्काॅर्पियो ने तीनों को टक्कर मारते हुए निकल गई। इसके बाद लोगों ने वाहन का पीछा किया। गाड़ी गिद्धा-शंकरपुर रोड होते हुए लालपुर सरोपट्टी पहुंच गई। जहां हाईस्कूल के पास सिंहेश्वर पुलिस ने गाड़ी को चालक सहित पकड़ लिया। वहीं तीनों को इलाज के लिए पीएचसी पीपरा ले जाया गया। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/singheswar/news/high-speed-scorpio-killed-three-people-admitted-127620737.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/16/
0 Response to "तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने तीन लोगों को मारी टक्कर, भर्ती"
Post a Comment