बेतिया पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश संगठन प्रभारी विस चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
नगर के सर्किट हाउस में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी सह पर्यवेक्षक बृजेश पांडे पहुंचे। उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों के अध्यक्षों तथा विधानसभा क्षेत्र के भावी उम्मीदवारों से कांग्रेसजनों एवं आम आगंतुकों से एक-एक कर प्रत्येक व्यक्ति का राय लिया। इस क्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया। उन्होंने एक एक कर प्रत्येक व्यक्ति का राय लिया। इस कार्यक्रम में जिला भर से बड़ी संख्या में भावी उम्मीदवार और उनके समर्थक आए हुए थे। बृजेश पांडे ने बताया कि उनकी पार्टी पहले से बहुत मजबूत हुई है। सभी लोग संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चला रहे हैं। जिसमें बहुत से लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह चुनाव गठबंधन के साथ लड़ रहे हैं। इस बार पार्टी को अच्छा सीट मिलने की उम्मीद है।
इस क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा समेत प्रखंड अध्यक्षों ने अपनी अपनी राय दिया। कहा गया कि लोगों का रूझान कांग्रेस के तरफ ज्यादा है। यही कारण है कि लोग पार्टी का सदस्य भी बन रहे है। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ,विधायक मदन मोहन तिवारी, शाश्वत केदार पांडे, एमएलसी राजेश राम, अनुराग सिंह ,मोहम्मद कामरान ,विनय यादव, सुधा मिश्रा, संजय यादव और रामा शंकर दुबे सहित सभी प्रखंडों के अध्यक्ष व अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।
सुगौली पंचायत के वार्ड 5 की वार्ड सदस्य पद पर चुनी गई शायदा खातून
प्रखंड अंतर्गत सुगौली पंचायत के वार्ड संख्या 5 में वार्ड सदस्य पद पर शायदा खातून को निर्विरोध चुन लिया गया है। प्रखंड कार्यालय में सोमवार को बीडीओ राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने निर्वाचित अभ्यर्थी को प्रमाण पत्र देकर इसकी घोषणा की। बीडीओ राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुगौली पंचायत के वार्ड संख्या 5 की सदस्य रही शालया खातून के मौत के बाद पद खाली था। निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में वार्ड संख्या 5 के सदस्य पद पर उप चुनाव निर्धारित किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/state-organization-in-charge-of-congress-arrived-in-bettiah-to-take-stock-of-preparations-for-election-127623657.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/17bettiah-05_1597681922.jpg
0 Response to "बेतिया पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश संगठन प्रभारी विस चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा"
Post a Comment