Popular Posts

34.5 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ऑल्टो जब्त

34.5 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ऑल्टो जब्त

भर्राही थाना क्षेत्र के मधेपुरा-मुरलीगंज पथ पर राजपुर के पास सोमवार की दोपहर शराब लेकर मुरलीगंज जा रहे दो तस्करों को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम द्वारा मारुति अल्टो कार को भी जब्त कर लिया। उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो तस्कर आल्टो कार में शराब लेकर मुरलीगंज की ओर जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्पाद निरीक्षक भीखारी कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम के सदस्य उक्त कार संख्या-बीआर -11- एआर-6053 का पीछा करते हुए उसे राजपुर के पास रोक लिया।
जब कार की तलाशी ली गई तो उससे 34.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। कार में सवार तस्करों से पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम रणधीर कुमार तथा दूसरा ने रितेश कुमार बताया। रंधीर मुरहो, वार्ड संख्या-9 निवासी राजेंद्र यादव का पुत्र बताया जा रहा है जबकि रितेश मुरलीगंज वार्ड संख्या-14 निवासी नरेश साह का पुत्र है। कार जब्त कर ली गई है। अभियोग दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/two-smugglers-arrested-with-345-liters-of-alcohol-alto-seized-127623656.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/

0 Response to "34.5 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ऑल्टो जब्त"

Post a Comment