बीएयू में बनेगा सेंट्रल लैब, शाेध के सभी काम एक ही छत के नीचे
बीएयू में जल्द ही सेंट्रल लैब बनकर तैयार हाे जाएगा। सीएम ने बीएयू कैंपस में जिन लैब के भवन का मंगलवार काे उद्घाटन किया है उसी भवन में सेंट्रल लैब काम करेगा। इसके लिए करीब दस कराेड़ के उपकरण मंगाए गए हैं। सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन लैब बनने से बीएयू में शाेध के सभी काम एक ही छत के नीचे हाेंगे। बीएयू के निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. आर के साेहाने ने बताया कि फिलहाल बीएयू के 100 से अधिक वैज्ञानिक शाेध कार्य में लगे हुए हैं।
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के करीब 50 प्राेजेक्ट पर शाेध चल रहा है। सेंट्रल लैब बनने के बाद बीएयू के शाेध की गुणवत्ता काफी बढ़ जाएगी। खेती-बाड़ी से जुड़ी नई चीजाें पर शाेध हाेगा जिससे बीएयू की देश स्तर पर रैकिंग में सुधार हाेगा। अभी बीएयू देश के कृषि संस्थानाें की रैंकिंग में 18वें स्थान पर है। बीएयू में 112 कराेड़ की लागत से तीन नए लैब का भवन बना है।
पांच नए काॅलेज खाेलने का अनुराेध
बीएयू के कुलपति डाॅ. अजय कुमार सिंह ने एग्री बिजनेस, बायो टेक्नोलाॅजी, फूड टेक्नोलाॅजी, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एवं कम्यूनिटी साइंस महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री काे दिया है। कुलपति ने कहा कि इन भवनों के उद्घाटन के बाद शिक्षा, शोध, प्रसार एवं प्रशिक्षण हेतु विभिन्न प्रयोशालाओं एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को वृहत पैमाने पर विकसित किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/central-lab-to-be-built-in-bau-all-works-of-shahedh-under-one-roof-127632722.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/20/orig_81_1597878176.jpg
0 Response to "बीएयू में बनेगा सेंट्रल लैब, शाेध के सभी काम एक ही छत के नीचे"
Post a Comment