युवक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार, अन्य साथी फरार
27 August, 2020
Comment
बिहरा थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव नहर पर बिहरा पुलिस ने बिहरा गांव निवासी सोनू देव को खदेड़ कर लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक बिहरा निवासी सोनू देव किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बना रहे थे। इसकी किसी ने गुप्त सूचना बिहरा पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रमोद झा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस गाड़ी को देख बदमाश युवकों ने भागने लगा, जिसमें एक युवक सोनू देव को खदेड़ कर पुलिस ने धर दबोचा। बिहरा थानाध्यक्ष ने बताया कि लोडेड देसी कट्टा बरामद हुई है। जांच की जा रही है। फरार युवकों की भी खोजबीन की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/youth-arrested-along-with-desi-katta-other-partner-absconding-127657901.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/27/
0 Response to "युवक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार, अन्य साथी फरार"
Post a Comment