Popular Posts

बड़की हथिया के ग्रामीणों से बातचीत करेंगे मुख्यमंत्री, डीएम ने लिया जायजा

बड़की हथिया के ग्रामीणों से बातचीत करेंगे मुख्यमंत्री, डीएम ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 28 अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी 1366 वार्डो में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत क्रियान्वित पेयजल आपूर्ति योजना का उद्धाटन करेंगे। इसके साथ ही पंचायत, नगर निकाय एवं पीएचईडी द्वारा तैयार की गई पेयजल योजनाओं का सभी वार्डों में शुभारंभ किया जाएगा। इसी क्रम में खड़गपुर प्रखंड के बड़की हथिया वार्ड संख्या 08 में फ्लोराइड ट्रीटमेंट वाटर प्लांट का मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उद्धाटन करेंगे तथा लाभुकों से बातचीत करेंगे। इसको लेकर डीएम राजेश मीणा ने बुधवार को बड़की हथिया का भौतिक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा फ्लोराइड रिमूवल प्लांट में वाटर प्यूरीफाइड के बारे में डेमो के माध्यम से जानकारी प्राप्त की।
जबकि सभी को कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया तथा कहा कि कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करें। इस कार्यक्रम को लेकर 27 अगस्त को को पूर्वाभ्यास किया जाएगा। मौके पर डीडीसी संजय कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह, एसडीओ खड़गपुर अभिताभ गुप्ता, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार, सहायक अभियंता, बीडीओ खड़गपुर आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/cm-will-talk-to-villagers-of-badki-hathia-dm-took-stock-127656621.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/27/

0 Response to "बड़की हथिया के ग्रामीणों से बातचीत करेंगे मुख्यमंत्री, डीएम ने लिया जायजा"

Post a Comment