चिरैयाटांड पुल और मीठापुर पुल पर शाम में जाम हुआ आम, करबिगहिया और कंकड़बाग की ओर जाने में अधिक परेशानी
25 August, 2020
Comment
मीठपुर पुल का आर ब्लॉक की तरफ उतरने वाला पश्चिमी लेन बंद होने के कारण अब परेशानी बढ़ने लगी है। अब शाम के वक्त मीठापुर पुल और चिरैयाटांड पुल पर जाम लगने लगा है। मंगलवार की शाम से पहले ही मीठापुर पुल पर दबाव बढ़ गया था। इसे कम करने के लिए बुद्ध मार्ग की तरफ से मीठापुर पुल पर चढ़ने वाला लेन बंद करना पड़ा। इस कारण बुद्ध मार्ग, स्टेशन रोड, जीपीओ के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई। देर शाम तक लोग जाम से जूझते रहे।
कंकड़बाग, करबिगहिया मीठापुर जाने वाले ध्यान रखें
- कंकड़बाग जाने वाले राहगीर चिरैयाटांड पुल या फिर एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें
- शाम के वक्त मीठापुर फ्लाईओवर का इस्तेमाल करने से बचें
- आर ब्लॉक से आने वाले यात्री जीपीओ होते हुए चिरैयाटांड पुल के नीचे से यू-टर्न लेकर गोरिया टोली होते हुए महावीर मंदिर के सामने वाले फ्लाईओवर पर चढ़ कर करबिगहिया जा सकते हैं
- मीठापुर करबिगहिया आने वाले व्यक्ति चिरैयाटांड पुल का इस्तेमाल कर जाम से बच सकते हैं
मीठापुर पुल पर दबाव बढ़ने की स्थिति में ही पुल का बुद्ध मार्ग वाला लेन बंद किया जाता है। शाम के वक्त जाम की स्थिति हो रही है। कंकड़बाग, करबिगहिया और मीठापुर जाने वाले वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक का स्मूथ करने के लिए अतिरक्ति बलों को नियुक्त किया गया है। -डी अमरकेश, ट्रैफिक एसपी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/chiraiatand-bridge-and-mithapur-bridge-were-jammed-in-the-evening-more-trouble-going-towards-karbigahia-and-kankarbagh-127653241.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/26/96_1598396837.jpg
0 Response to "चिरैयाटांड पुल और मीठापुर पुल पर शाम में जाम हुआ आम, करबिगहिया और कंकड़बाग की ओर जाने में अधिक परेशानी"
Post a Comment