Popular Posts

कोरोना के 278 नए मरीज मिले, पीएमसीएच में स्वास्थ्य कर्मचारी समेत 12 लोग संक्रमित

कोरोना के 278 नए मरीज मिले, पीएमसीएच में स्वास्थ्य कर्मचारी समेत 12 लोग संक्रमित

पटना में मंगलवार को कोरोना के 278 नए मरीज मिले। इनमें मसौढ़ी में 11, दानापुर में 10, राजेंद्रनगर में 8, बिहटा में 6, बाढ़ में 5, बोरिंग रोड में 4, फतुहा में 4, कदमकुआं में 3, पालीगंज में 3, बिस्कोमान काॅलाेनी में 3 मरीज शामिल हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 19121 हो गई है।
कोरोना के 16200 मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि, अभी जिले में कोरोना के 2847 एक्टिव केस हैं। पीएमसीएच में मंगलवार को 368 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 25 पॉजिटिव मिले। इसमें 12 लोगों का पता सिर्फ पीएमसीएच था। इनमें कितने मरीज हैं और कितने स्वास्थ्यकर्मी इसकी जानकारी नहीं दी गई। वहीं आईजीआईएमएस में मंगलवार को 1185 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें संस्थान में भर्ती छह मरीज भी शामिल हैं। पटना एम्स में 9 मरीज संक्रमित मिले, जिनमें 5 पटना के हैं।

कोरोना से सात की मौत, इनमें एक पटना का

पटना एम्स में मंगलवार को तीन पाॅजिटिव मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में पश्चिमी चंपारण के 50 वर्षीय जितेंद्र कुमार प्रसाद, लहेरी नालंदा के अनिल कुमार व आरा की 55 वर्षीया विभा हैं। 9 नए संक्रमित कोरोना मरीजों में 6 पटना के हैं। वहीं पीएमसीएच कोविड अस्पताल में दो कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई हैं। इसमें एक 70 साल के लड्डू चौधरी छपरा और एक 58 साल के बंसत कुमार बेगमपुर पटना के रहने वाले थे। एनएमसीएच में सहरसा की 55 वर्षीया मोहिना खातून अाैर 52 साल के सुमन साह की कोरोना से मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
278 new corona patients found, 12 people including health workers infected in PMCH


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/278-new-corona-patients-found-12-people-including-health-workers-infected-in-pmch-127653240.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/26/_1598396666.jpg

0 Response to "कोरोना के 278 नए मरीज मिले, पीएमसीएच में स्वास्थ्य कर्मचारी समेत 12 लोग संक्रमित"

Post a Comment