सुशांत के फार्महाउस के मैनेजर बोले- मैंने कभी उन्हें डिप्रेशन में नहीं देखा
बाॅलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के मामले में हर राेज कुछ न कुछ नए खुलासे हाे रहे हैं। मुंबई से करीब 100 किलाेमीटर दूर लाेनेवाला में सुशांत ने फार्महाउस किराए पर लिया था। इसका किराया हर माह करीब तीन लाख रुपए था। इस फार्महाउस के मैनेजर राहुल का कहना है कि अगस्त तक इसका किराया पेड था। पिछले साल सुशांत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती का जन्मदिन यही मनाया गया था, जिसमें उनके परिवार वाले भी शामिल हुए थे।
जब इस फार्महाउस की पूजा हुई थी उस वक्त भी रिया और उसके परिजन शामिल हुए थे। राहुल ने कहा है कि सुशांत सप्ताह में दाे बार यहां पहुंच जाते थे। करीब एक साल तक साथ रहने वाले राहुल का दावा है कि उन्हाेंने कभी उन्हें डिप्रेशन में नहीं देखा। वे जब भी यहां आते, हंसते-मुस्कराते रहते थे। राहुल के अनुसार, सुशांत यहां आकर नाैकायन करते थे। कभी-कभार रिया भी साथ रहती थी।
रिया से कल सवाल-जवाब करेगा ईडी: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई स्थित अपने दफ्तर में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुशांत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा से पूछताछ की है। ईडी इससे पहले दो लोगों से पूछताछ कर चुकी है। ईडी रिया से भी शुक्रवार को सवाल-जवाब करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-manager-of-sushants-farmhouse-said-i-never-saw-him-in-depression-127589776.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/06/sushant-ss_1596670005.png
0 Response to "सुशांत के फार्महाउस के मैनेजर बोले- मैंने कभी उन्हें डिप्रेशन में नहीं देखा"
Post a Comment