मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलेगा अभियान
प्रखंड मुख्यालय कार्यालय परिसर में स्वीप कोषांग का गठन किया गया। इसके लिए सभा कक्ष में प्रखंड के नोडल पदाधिकारी सह समन्वयक अजय कुमार रंजन की अध्यक्षता में बैठक की गई।
साथ ही स्वीप कोषांग का गठन किया गया। इसके तहत बीएओ कपिल प्रसाद, गीता कुमारी, राय प्रियंका, हरि नारायण, चंदू ठाकुर, मो. क्यामुद्दीन, घूरन राम, आदित्य राज, कुमारी किरण सिंह, भारती वर्मा, रीता कुमारी, शोभा कुमारी को शामिल किया गया है।
वहीं नोडल पदाधिकारी श्री रंजन ने कई निर्देश दिए। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी को प्रयास तेज करना है।
जागरूकता अभियान चलाकर उन लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है, जो मतदान के दिन बाहर नहीं निकलते हैं। साथ ही कोविड 19 के प्रति भी जागरूकता लाना है।
श्री रंजन ने कहा कि जागरूकता के लिए बच्चों के साथ प्रभातफेरी निकालना और पेंटिंग के माध्यम से भी जागरूकता फैलाना है।
साथ ही-महिलाओं में मेंहदी प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता फैलाना है। गठित टीम को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि मन से किया गया मेहनत कभी बेकार नहीं जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/campaign-to-increase-voting-percentage-127670282.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/31/42_1598832561.jpg
0 Response to "मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलेगा अभियान"
Post a Comment