Popular Posts

दीघा आईटीआई इलाके में आज से नए फीडर से होगी बिजली की सप्लाई

दीघा आईटीआई इलाके में आज से नए फीडर से होगी बिजली की सप्लाई

दीघा आईटीआई इलाके के उपभोक्ताओं को सोमवार से क्वालिटी बिजली मिलेगी। इस इलाके में बिजली सप्लाई के लिए दीघा जीआईएसएस पावर सब स्टेशन से नया 11 केवी अंडरग्राउंड फीडर निकाला गया है। इस फीडर से दीघा आईटीआई, बांसकोठी, सेंट माइकल स्कूल, विकास नगर, शिवाजी नगर सहित आसपास के इलाके में बिजली सप्लाई की जाएगी। अब तक पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र स्थित पावर सब स्टेशन के फीडर से बिजली मिलती थी। यहां से सप्लाई बंद होने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे बिजली सप्लाई में सहूलियत होगी।
बेउर इलाके में ट्रिपिंग से परेशानी: बेउर इलाके में 11 केवी फीडर लगातार ट्रिप कर रहा है। गंगा विहार निवासी आर्यन शर्मा ने कहा कि पिछले पांच दिनों से परेशानी बनी हुई है। हर घंटे बिजली ट्रिप कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/new-feeder-will-be-supplied-from-today-in-digha-iti-area-127670293.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/31/

0 Response to "दीघा आईटीआई इलाके में आज से नए फीडर से होगी बिजली की सप्लाई"

Post a Comment