मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के मन की उत्तम अवस्था है : डॉ. इंदू
भारतीय दर्शन के अनुसार मनुष्य का ज्ञान, व्यवहार एवं भावना तीनों स्तर पर संतुलन ही स्वास्थ्य है। मानसिक स्वास्थ्य पर शारीरिक स्वास्थ्य का भी प्रभाव पड़ता है। मानसिक स्वास्थ्य का प्रभाव व्यक्ति की दिनचर्या, उसके संबंध और उसके शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ना निश्चित है। उक्त बातें शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर-गढ़वाल (उत्तराखंड) में दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्ष निदेशक डॉ. इंदू पांडेय खंडूड़ी ने कही। वे शुक्रवार को कोरोना का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव विषयक सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहीं थीं। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा और दर्शन परिषद, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के मन की उत्तम अवस्था है। इसमें वह अपनी क्षमताओं को समझता है और अपने उद्देश्य हेतु उसका प्रयोग कर सकता है। जीवन के सामान्य दबाव एवं तनाव को अच्छे से संभाल सकता है। वह सकारात्मकता एवं उत्पादकता हेतु कार्य कर सकता है। वह अपने घर, परिवार, समुदाय और राष्ट्र के लिए अपना योगदान कर सकता है।
हमें कोरोना काल में मन को मजबूत करना है : कुलपति | कुलपति डाॅ. ज्ञानंजय द्विवेदी ने कहा कि भारतीय दर्शन में दो प्रकार के अशुभ माने गए हैं। जो प्राकृतिक अशुभ और नैतिक अशुभ। प्राकृतिक अशुभ के कारण नैतिक अशुभ भी आता है। कोरोना संक्रमण हमें शारीरिक एवं मानसिक दोनों रूपों में अपंग बना रहा है। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना काल में मन को मजबूत करना है। मन के हारे हार है, मन के जीते जीते। मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. कुसुम कुमारी ने कहा कि कोरोना से पूरी दुनिया डरी हुई है। लेकिन हमें निराश नहीं होना है। बुद्ध ने कहा है कि दुख है, दुख का कारण है, दुख का निवारण है और दुख-निवारण के मार्ग भी हैं। कोरोना से मुक्ति का भी मार्ग अवश्य निकलेगा।
कोरोना एक अदृश्य दुश्मन है : डॉ. बीएन ओझा
दर्शन परिषद बिहार के अध्यक्ष डाॅ. बीएन ओझा ने कहा कि कोरोना एक अदृश्य दुश्मन है। इसने हमारी जिंदगी को बदल कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि मन एवं शरीर का अटूट संबंध है। प्रो. उषा सिन्हा ने कहा कि हम अपने आपको मानसिक रूप से मजबूत करें। मन में जड़ जमाए हुए डर, चिंता, तनाव, अवसाद से मन को मुक्त करें। जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर और एमएलटी काॅलेज, सहरसा के डाॅ. आनंद मोहन झा ने कार्यक्रम का संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. अभय कुमार ने किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/mental-health-is-the-best-state-of-mind-of-a-person-dr-indu-127661451.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/28/5_1598631632.jpg
0 Response to "मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के मन की उत्तम अवस्था है : डॉ. इंदू"
Post a Comment