Popular Posts

डुमरीयाही उपवितरणी नहर का आज वीडियाे कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे सीएम

डुमरीयाही उपवितरणी नहर का आज वीडियाे कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे सीएम

सीएम नीतीश कुमार वर्षो से अधर में लटके डुमरीयाही उपवितरणी नहर का उद्घाटन आज वीसी के माध्यम से करेंगे। उद्घाटन से पूर्व नहर का निरीक्षण व कार्यक्रम की रूपरेखा का निरीक्षण करने मंगलवार को डीएम डॉ. निलेश रामचन्द्र देवरे व जल संसाधन विभाग के अधिकारी पहुंचे थे।स्थानीय लोगों की माने तो वर्ष 1982-83 में डुमरीयाही उपवितरणी नहर की स्वीकृति मिली थी। भूमि अधिग्रहण के बाद 1990 में नहर का निर्माण कार्य शुरू हुआ। नहर निर्माण का कार्य 90 फीसदी से अधिक होने के बाद कानूनी दाव पेंच में मामला फंस गया। जिसके बाद कार्य को रोक दिया गया। नहर निर्माण का मात्र दस फीसदी कार्य में बसवा गांव से रेलवे तक का नहर निर्माण बच गया था। साथ ही, नवनगर गांव में भी निर्माण बाधित हो गया था।

जिस कारण नहर को चालू नहीं किया गया। इससे किसानों को मिलने वाले लाभ से वंचित रहना पड़ा। नहर को चालू करवाने को लेकर लगातार स्थानीय किसान आंदोलन कर रहे थे। नहर चालू हो जाने से बसबा, धत्ता, डुमरा, रुद्रपुर, नवनगर, कोरियापट्टी, ननौर, डुमरीयाही, जलसेन, मदना, मदनपट्टी, रहीटोल, भगवतीपुर के हजारो किसानों को लाभ मिलता। लेकिन नहर के बाधित होने से किसान पटवन के आभाव में खेती नही कर पाते हैं। पटवन के कारण किसानों का रबी, दलहन व तेलहन फसल पूर्णतः बर्बाद हो जाया करता है। साथ ही, खेती प्रभावित होने से पशुपालन की भी समस्या हो गयी थी। जब नहर की स्वीकृति व निर्माण शुरु होने के बाद से किसान फुले नही समा रहे थे। लेकिन कार्य रुकने के बाद उनमें मायूसी छा गई थी।

निर्माण के लिए अब तक किसी ने ठोस पहल नहीं की

पश्चमी कोशी नहर परियोजना के अधीक्षण व कार्यपालक अभियंता कार्यालय जनता के पक्ष में खड़े थे। लेकिन कुछ सामंती किसान नहर निर्माण के खिलाफ न्यायालय चले गए। सरकार के हस्तक्षेप के बाद एक लम्बी लड़ाई के बाद जनता के पक्ष में फैसला आया। विस व लोस के हर चुनाव में नहर निर्माण चुनावी मुद्दा बनता रहा। नहर निर्माण को लेकर कई गांव के लोग चुनाव के दौरान मतदान का बहिष्कार कर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। किसानो ने सामूहिक रूप से अनशन भी किया। लेकिन बंद पड़ा निर्माण कार्य आरंभ नहीं हुआ। लेकिन आज नहर का उद्घाटन होते ही लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूर्ण हो जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CM will inaugurate Dumriyahi subdivision canal today through video conferencing


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/andhrathadhi/news/cm-will-inaugurate-dumriyahi-subdivision-canal-today-through-video-conferencing-127650996.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/25/25madhubani-10_1598375496.jpg

0 Response to "डुमरीयाही उपवितरणी नहर का आज वीडियाे कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे सीएम"

Post a Comment