Popular Posts

पटना परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

पटना परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण पटना परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव का हुए असामयिक निधन पर नरकटियागंज व्यवहार न्यायालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने शुक्रवार को 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में एवं कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पूर्वाह्न 11 बजे सभी ने जहां थे वहीं से खड़ा होकर 2 मिनट का मौन रखा और दिग्वांत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

वहीं जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने अपने संदेश में कहा कि स्व. हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव के असामयिक निधन से मर्माहत हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य रखने की सहनशक्ति दे। व्यवहार न्यायालय परिवार ने भी इस दुख की घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के साथ खड़ा रहने की बात कही। शोक व्यक्त करने वालों में नरकटियागंज व्यवहार न्यायालय के अवर न्यायाधीश अमित कुमार शुक्ला, अवर न्यायाधीश मानस कुमार के अलावा न्यायालय कर्मी संजीव कुमार तिवारी, मनिंदर सिंह, अभय सरकार, राजीव कुमार, निशांत कुमार, संतोष चौधरी, मिथिलेश कुमार आदि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/condolences-and-condolences-on-the-demise-of-the-chief-justice-of-patna-family-court-127594259.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/07/

0 Response to "पटना परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि"

Post a Comment