समाहरणालय चौक पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों से वसूला गया जुर्माना
21 August, 2020
Comment
नगर के समाहरणालय चौक पर शुक्रवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने बिना मास्क पहने बेवजह घर से निकलने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया साथ ही बिना मास्क के निकलने वालों की जमकर खबर ली गई। प्रशासन की ओर से बड़े पैमाने पर मास्क व वाहन जांच अभियान चलाया गया। सदर एसडीएम विद्यानाथ पासवान, एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह आदि समाहरणालय गेट पर जांच अभियान में लगे थे तथा बिना मास्क पहने घर से निकलने वाले की क्लास लेने के साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूल की गई। इस दौरान हेलमेट और वाहनों के कागजात भी जांच किए गए। एसडीएम ने बताया कि नियम के तहत जुर्माना की वसूली की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि जो भी कानून का उल्लंघन करेगा उस पर कार्रवाई होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/penalty-recovered-from-people-walking-without-mask-at-collectorate-chowk-127637458.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/21/21bettiah-01_1598026000.jpg
0 Response to "समाहरणालय चौक पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों से वसूला गया जुर्माना"
Post a Comment