Popular Posts

बालू से लदे ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत

बालू से लदे ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत

अरना-थावे मुख्य पथ के पिपराही पुल पर बालू से ओवर लोड ट्रक ने बाइक से जा रहे पिता पुत्र को रौंद डाला ।जिसमें मौके पर ही पिता की मौत हो गई।जबकि इस हादसे में पुत्र बाल बाल बच गया।हादसा उचकागांव थाना क्षेत्र में घटित हुई।मौत की खबर मिलते ही लोग आक्रोशित हो उठे और मुआवजा की मांग करते हुए मुख्य पथ को जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग अधिकारियों के साथ भी हल्की नोक झोंक की।बाद में किसी तरह से लोगों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
हादसे के बाद चालक फरार
जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया गया। परंतु ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद धीरे-धीरे मुख्य पथ पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जमा लोगों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य पथ पर जमकर प्रदर्शन किया गया। जिससे कई घंटे तक आवागमन बाधित रही।

ओवर लोड होने की वजह से पुल से ढुला ट्रक
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के झीरवां गांव निवासी स्वर्गीय अजीमुद्दीन अली के 35 वर्षीय बेटे नसीम अख्तर अरना बाजार में अंडा व्यवसाय का काम करते थे। शनिवार के दिन वह अपने 13 वर्षीय बड़े बेटे सोहैल अख्तर के साथ थावे बाजार में सामान खरीदने गए हुए थे और सामान खरीदने के बाद सामान लेकर बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे।

जैसे ही वे पिपराही पुल पर चढ़े उनके ठीक आगे चल रहा बालू लोडेड ट्रक अचानक पुल से ढाल के कारण पीछे की तरफ ढूंलने लगा। इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया बाइक सवार नसीम अख्तर के शरीर पर चढ़ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वैसे घटना के दौरान उनका बेटा सोहेल अख्तर बाल-बाल बच गया।

घटना स्थल पर डीएम और एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे लोग

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष किरण शंकर, एसआई एजाज अहमद के द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया। परंतु लोग शांत नहीं हुए। इस दौरान आक्रोशित लोग मौके पर डीएम और एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर एसडीपीओ नरेश कुमार, मीरगंज इंस्पेक्टर सतीश कुमार हिमांशु और उचकागांव सीओ रवीश कुमार ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। एसडीपीओ नरेश कुमार के निर्देश पर मौके पर पहुंचे एनएच सेवा के क्रेन के माध्यम से ट्रक को खींचकर ट्रक के पहिए के नीचे फंसे युवक के शव और उसके बाइक को निकाला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Overload truck laden with sand, crushes father and son riding bike, father dies


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/uchkaganv/news/overload-truck-laden-with-sand-crushes-father-and-son-riding-bike-father-dies-127664845.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/29/orig_2_1598719161.jpg

0 Response to "बालू से लदे ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत"

Post a Comment