24 घंटे में गोपालगंज में कोरोना के रिकॉर्ड 104 नए मरीज मिले
जिले में कोरोना के मामले लगातार बढते जा रहे है।शनिवार को रिकॉर्ड 104 नए मरीज मिले। जिले में अब संक्रमित लोगों की संख्या पहुंची 2 हजार 7 सौ 30 हो गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या पर स्वास्थ्य विभाग ने चिंता जाहिर की है। विभाग का कहना है कि लोग अभी भी लापरवाही कर रहे है। अगर इसको लोग गंभीरता से नहीं लेंगे तो स्थिति और खराब हो सकती है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगस्त माह में कोरोना जांच का दायरा बढ़ने से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ा है। जो नए मरीज मिल रहे है।वो सभी बेहतर स्थिति में है। जिनमें कुछ को होम क्वारंटाइन किया गया है तो कुछ लोगों को कोविड वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
दो दिनों में 56 मरीजों ने कोरोना को दी मात,स्वास्थ होकर पहुंचे घर
जिले के लिए राहत की बात यह है कि जिस औसत से मरीज मिल रहे है।उसी तरह से लोग ठीक भी हो रहे है। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 490 है। जिनका इलाज घर और कोविड वार्ड में चल रहा है। दो दिनों के अंदर 56 लोग कोरोना से स्वास्थ्य होकर घर लौटे है।
नए मरीजों में एक ही परिवार के पांच शामिल
जिले में जो 104 नए मरीज मिले है इसमें बैंक कर्मी और भोरे,कटेया तथा थावे प्रखंड के लोग शामिल है। एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित पाए गए है।जिन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है।
जहां मरीज मिल रहे हैं वहां जांच दायरा तेज हुआ
सिविल सर्जन डॉ. टीएन सिंह ने बताया कि कोरोना से संक्रमित मिले लोगों के परिवार के सदस्यों के अलावा उनके आसपास के लोगों की भी जांच कराई जा रही है।जिसमें गंभीर लक्षण दिख रहे है उन्हें इलाज के लिए कोविड वार्ड भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में इलाजरत लोगों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/corona-records-104-new-patients-in-gopalganj-in-24-hours-127664843.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/29/1_1598719034.jpg
0 Response to "24 घंटे में गोपालगंज में कोरोना के रिकॉर्ड 104 नए मरीज मिले"
Post a Comment