Popular Posts

वोटिंग से एक दिन पहले बूथों को किया जाएगा सेनेटाइज

वोटिंग से एक दिन पहले बूथों को किया जाएगा सेनेटाइज

पटना जिले में विधानसभा चुनाव के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। सोमवार को हिंदी भवन में डीएम कुमार रवि ने एनआईसी के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों को पंचायतों के माध्यम से और शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों को नगर निकायों के माध्यम से सेनेटाइज करने की व्यवस्था की जाएगी। मतदान के एक दिन पहले बूथों को सेनेटाइज किया जाएगा। इसके लिए बीडीओ और कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया जाएगा।

डीएम ने वाहन का आकलन करने, प्रत्येक बूथ पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पंक्ति बनाने संबंधी तैयारी करने, चुनाव कार्य में संलग्न कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था करने, सेनेटाइजेशन की समुचित व्यवस्था के लिए जिला स्तर पर एक सेल के गठन करने का निर्देश दिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी आर निलय, प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी सुधीर कुमार, अपर समाहर्ता आपदा मृत्युंजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस प्रियंवदा भारती आदि मौजूद थे।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित की जा रही रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता

जिले में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए जागरुकता अभियान शुरू हो गया है। स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंवदा भारती ने कहा कि समेकित बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायिका, सेविका के द्वारा रंगोली, मेहंदी, चित्रकला, प्रतियोगिता का प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है। हर प्रखंड में कार्यक्रम के सफल आयोजन की जवाबदेही बाल विकास परियोजना को दी गई है। जिला स्तर पर एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसके माध्यम से प्रखंड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग हो रही है।

कल से सेक्टर पदाधिकारियों का ऑनलाइन प्रशिक्षण

जिले में आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने के लिए सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का बुधवार से ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Booths will be sanitized a day before voting


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/booths-will-be-sanitized-a-day-before-voting-127649641.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/25/rtytu_1598310310.jpg

0 Response to "वोटिंग से एक दिन पहले बूथों को किया जाएगा सेनेटाइज"

Post a Comment