सुशांत के पाेस्टमार्टम की सप्लीमेंट्री रिपाेर्ट जारी...14 जून को दिन में 11-12 बजे के बीच मौत का समय बताया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का पाेस्टमार्टम 14 जून की ही रात में किया गया अाैर 15 जून काे कूपर अस्पताल के पांच डाॅक्टराें ने रिपाेर्ट मुंबई पुलिस के हवाले कर दी थी। 7 पेज की इस रिपाेर्ट में उनकी माैत का समय नहीं था। साथ ही कई अहम बाताें का भी उसमें जिक्र नहीं था। सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने 15 जून की रिपाेर्ट पर कई सवाल खड़े किए थे जिसके बाद अस्पताल व मुंबई पुलिस पर शक और गहरा गया। अब एक और सप्लीमेंट्री रिपाेर्ट जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि जिस वक्त उनका पाेस्टमार्टम हुआ उससे 10-12 घंटे पहले उनकी माैत हुई।
सुशांत का पाेस्टमार्टम 14 जून की रात 11 से 12:30 के बीच हुआ था। इसका मतलब उनकी मौत दिन में 11 से 12 बजे के बीच हुई थी। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने यह साफ नहीं किया कि 15 जून की रिपाेर्ट में समय क्याें नहीं था। कूपर अस्पताल के डाॅक्टराें से सीबीआई और मुंबई पुलिस पूछताछ कर चुकी है। अब एम्स के डाॅक्टराें की टीम इस पाेस्टमार्टम की जांच करेगी। इधर, विकास सिंह ने कहा कि जिन बातों का मौत के वक्त जिक्र किया गया था, उनकी डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्यों नहीं है? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का वक्त तक नहीं बताया गया? आखिर, ऐसा क्यों किया गया?
मुंबई एयरपाेर्ट के पास वाटरस्टाेन रिसाेर्ट पहुंची, मैनेजर व कर्मियाें से पूछताछ, शाेविक से भी पूछताछ
सीबीआई की टीम साेमवार काे मुंबई एयरपाेर्ट के पास स्थित वाटरस्टाेन रिसाेर्ट भी गई थी। इस रिसाेर्ट का जिक्र केके सिंह ने दर्ज एफआईआर में भी लिखा था। दरअसल रिया, सुशांत काे पुराने वाले मकान से यह कहकर वहां से ले गई थी कि यहां भूत-प्रेत है। सुशांत इस रिसाेर्ट में डेढ़-दाे माह रहे थे। सीबीआई ने यहां के मैनेजर व कर्मियाें से भी सुशांत के वहां रहने के बाबत पूछताछ की। इसी रिसाेर्ट में आध्यात्मिक गुरु काे रिया ने बुलाया और उनका इलाज कराया था। सीबीआई की टीम इस अध्यात्मिक गुरु से भी पूछताछ कर सकती है। इधर, सीबीआई ने साेमवार काे रिया के भाई शाेविक चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज, केशव व रजत से चार घंटे तक पूछताछ की।
दिशा की माैत 8 जून काे, उनके माेबाइल पर 17 जून तक इंटरनेट से हाे रही थी बातचीत
सुशांत के पिता केके सिंह ने दर्ज एफआईआर में लिखा है कि सुशांत की सेक्रेटरी रही दिशा सालियान की माैत के बाद वे ज्यादा परेशान रहने लगे। वे दिशा की माैत के बारे में कुछ जानते थे। हालांकि मुंबई पुलिस का दावा था कि सुशांत की माैत का दिशा की माैत से काेई लेना-देना नहीं है। यही बात दिशा की मां बासंती सालियान और पिता सतीश सालियान ने भी कही थी। दिशा की माैत 8 जून की देर रात हुई। बावजूद उनके माेबाइल पर इंटरनेट से बातचीत हाे रही थी। दिशा के सीडीआर से पता चला है कि 17 जून तक इंटरनेट काॅल से दिशा के माेबाइल से बातचीत हुई। सवाल यह है कि आखिर काैन उनके माेबाइल से इंटरनेट काॅल से किससे बात कर रहा था? बात करने वाले का इसका पीछे क्या मकसद था? मुंबई पुलिस ने उनके माेबाइल नम्बर काे क्याें नहीं बंद करवाया या माेबाइल काे अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में दिशा के हाेने वाले मंगेतर राेहन से भी सीबीआई पूछताछ कर सकती है। यही नहीं दिशा की माैत वाली रात में जाे लाेग दिशा की आयाेजित पार्टी में शामिल थे, उनसे भी सीबीआई दिशा की माैत की हकीकत जानने के लिए पूछताछ कर सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/supplementary-report-of-sushants-pastmartom-released-on-june-14-the-time-of-death-was-told-between-11-12-am-127649653.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/25/orig_sushant-singh-rajput172b2ed7e77medium_1598310484.jpg
0 Response to "सुशांत के पाेस्टमार्टम की सप्लीमेंट्री रिपाेर्ट जारी...14 जून को दिन में 11-12 बजे के बीच मौत का समय बताया"
Post a Comment