दामाद ने मां-बेटी के साथ की मारपीट
21 August, 2020
Comment
घरेलू विवाद को लेकर दामाद ने मां-बेटी के साथ मारपीट की। दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के नीमारंग मोहल्ले में शुक्रवार को निमारंग निवासी मो. सरफुद्दीन घरेलू विवाद को लेकर अपनी पत्नी नासरीन खातून के साथ मारपीट किया था। वहीं जब इस बात की जानकारी घायल की मां सिकंदरा थाना क्षेत्र के सबल बीगहा निवासी मेहरूिनसा को लगी तो वह अपने दामाद के घर आकर मारपीट का विरोध करने लगी। जिससे नाराज दामाद ने मां बेटी को लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीट दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। वहीं घायल को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों घायल के फर्द बयान के आधार पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jamui/news/son-in-law-beat-up-mother-daughter-127637688.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/21/3_1598031843.jpg
0 Response to "दामाद ने मां-बेटी के साथ की मारपीट"
Post a Comment