कोरोना से मौतें 600 पार, 2238 नए पॉजिटिव मिले, राहत की बात- संक्रमित मरीजों से ज्यादा ठीक हो रहे
22 August, 2020
Comment
बिहार में कोरोना से मौत का आंकड़ा 600 के पार पहुंच गया है। शनिवार को 13 और मरीजों की मौत हो गई। इससे कुल आंकड़ा 601 को गया। लेकिन राहत की बात यह है कि रोज जितने नए कोरोना संक्रमित मिले रहे, उससे ज्यादा संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में जहां 2238 नए पॉजिटिव मिले, वहीं 3531 संक्रमित स्वस्थ होकर घर गए। इससे एक दिन पहले भी 2461 संक्रमित मिले थे, जबकि 3678 मरीज स्वस्थ हाेकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। राज्य में अभी तक कुल 119909 काेराेना की चपेट में अाए। इनमें 95372 संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं। 23935 ही कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। बिहार का रिकवरी रेट भी सुधर रहा है। यह 79.54% हो गया है जो राष्ट्रीय दर से 5% अधिक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/deaths-from-corona-exceed-600-2238-new-positives-found-a-matter-of-relief-more-patients-are-recovering-than-infected-127642960.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/23/_1598137387.jpg
0 Response to "कोरोना से मौतें 600 पार, 2238 नए पॉजिटिव मिले, राहत की बात- संक्रमित मरीजों से ज्यादा ठीक हो रहे"
Post a Comment