Popular Posts

कांग्रेस ने सूबे के अपने सभी 26 विधायकों से कहा-टिकट पक्का, चुनाव की तैयारी करें

कांग्रेस ने सूबे के अपने सभी 26 विधायकों से कहा-टिकट पक्का, चुनाव की तैयारी करें

कांग्रेस के सभी 26 विधायकों को टिकट मिलेगा। पार्टी ने किसी का टिकट नहीं काटने का मन बनाते हुए सभी को अपने क्षेत्र में तैयारी करने की हरी झंडी दे दी है। कोई विधायक दूसरे दल में जाता है, तभी उसकी जगह पर दूसरे उम्मीदवार को मौका मिल पाएगा। कांग्रेस आलाकमान ने वरीय नेताओं अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और शक्ति सिंह गोहिल की तिकड़ी को सीट चयन, सहयोगी दलों से वार्ता और उम्मीदवार चयन के लिये अधिकृत कर दिया गया है। राजद एमपी प्रेमचंद गुप्ता के सहयोग से अहमद पटेल की लालू यादव से सीट के मसले पर लगातार बात हो रही है।

वाम दलों को सम्मानजनक सीटें देने की रणनीति
कांग्रेस ने किसी भी सूरत में कम से कम 50-55 सीट पर चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। यह स्थिति सहयोगी दलों की संख्या बढ़ने पर होगी। अभी 80 सीट पर दावेदारी की बात चल रही है। कांग्रेस ने वाम दलों को भी अब बिहार महागठबंधन में शामिल कर सम्मानजनक सीटें देने की रणनीति बनायी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congress told all its 26 legislators of the state - tickets are firm, prepare for elections


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/congress-told-all-its-26-legislators-of-the-state-tickets-are-firm-prepare-for-elections-127642961.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/23/orig__1598137230.jpg

0 Response to "कांग्रेस ने सूबे के अपने सभी 26 विधायकों से कहा-टिकट पक्का, चुनाव की तैयारी करें"

Post a Comment