Popular Posts

27 अगस्त तक नल जल व गली नाली योजना का काम पूरा करें : बीडीओ

27 अगस्त तक नल जल व गली नाली योजना का काम पूरा करें : बीडीओ

रविवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत सचिव व वार्ड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष की एक बैठक हुई। आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल और गली नाली योजना के संबंध में चल रहे कार्य की बारीकी से समीक्षा कर बचे हुए वार्ड में 27 अगस्त तक हर हाल में काम पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान बीपीआरओ भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि प्रखंड को मिले 169 के विरुद्ध 144 वार्ड में नल जल योजना के तहत काम पूर्ण हो चुका है। वहीं, अन्य वार्डाें में कार्य प्रगति पर है जिसे 27 अगस्त तक हर हाल में पूरा कर लेना है। सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन वार्डाें में 27 अगस्त तक कार्य पूरा नहीं हाेगा वहां वार्ड क्रियान्वयन समिति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Complete the work of tap water and street drain scheme by 27 August: BDA


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/khajauli/news/complete-the-work-of-tap-water-and-street-drain-scheme-by-27-august-bda-127646174.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/24/orig_jhgkjkl_1598224677.jpg

0 Response to "27 अगस्त तक नल जल व गली नाली योजना का काम पूरा करें : बीडीओ"

Post a Comment