2.47 लाख लूट का मामला : पुलिस ने नरकटियागंज, गौनाहा व सहोदरा में गिरफ्तारी के लिए चलाया अभियान
नरकटियागंज गौनाहा मुख्य मार्ग में हरदीटेडा के पास एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट मामले में शिकारपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। दर्ज एफआईआर में मुजफ्फरपुर निवासी नीतेश कुमार ने बताया है कि वह भारत फाइनेंस कंपनी में एक कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। गुरुवार को वह गौनाहा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में जाकर कंपनी का रुपया वसूल किया था। वह बाइक से अंत में माधोपुर गांव पहुंचा। जहां से रुपए वसूल कर कुल रुपया 2 लाख 47 हजार 8 सौ रुपए तथा एक टैब एवं कंपनी का कागजात बाइक की डिक्की में रखकर नरकटियागंज की तरह बाइक से चल दिया। जब वह शिकारपुर थाना के हरदीटेडा के पास पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधी आकर उसका बाइक रुकवा दिए। उसके बाद पिस्टल के बल पर उसका रुपया लूटकर फरार हो गए।
अपराधियाें को तलाश रही पुलिस
शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। कर्मी के कहने के अनुसार दोनों अपराधी सांवले रंग के दुबले पतले है। दोनों बिना हेलमेट के थे। जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। एसडीपीओ सूर्यकांत चौबे ने बताया कि गौनाहा, सहोदरा एवं शिकारपुर क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है। साठी, लौरिया एवं मटियरिया थाना को भी सचेत कर दिया गया है।
माधोपुर से अपराधी कर रहे थे पीछा
फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने बताया कि जब वह माधोपुर गांव से अंतिम विजिट कर वापस आ रहा था तो एक ब्लू रंग की ग्लैमर बाइक पर सवार दो युवक उसका पीछा कर रहे थे। हरदीटेडा के पास सुनसान जगह देख कर उन्होंने ने उसको ओवर टेक कर पहले बाइक रूकवाया। उसके बाद बाइक पर सवार एक युवक ने उसको जमीन पर पटक कर उसके सिने पर पिस्टल रखते हुए जान से मारने की धमकी दी। दूसरा युवक बाइक की चाभी निकाल कर डिक्की खोला तथा उसमें रखा कैश एवं टैब लेकर फरार हो गए। कर्मी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी बाइक की चाभी भी दोनों अपराधी अपने साथ लेकर पकड़ी ढाला रोड की तरह फरार हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/247-lakh-robbery-case-police-campaigned-for-arrest-in-narkatiaganj-gunaha-and-sahodra-127637466.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/21/
0 Response to "2.47 लाख लूट का मामला : पुलिस ने नरकटियागंज, गौनाहा व सहोदरा में गिरफ्तारी के लिए चलाया अभियान"
Post a Comment