जयमंगलापुर में आयोजित शिविर में 143 लोगों की हुई जांच, 11 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई
07 August, 2020
Comment
नरकटियागंज के जयमंगलापुर गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में जयमंगलापुर समेत विभिन्न गांवों से आए लोगों का कोरोना जांच किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव कुमार ने बताया कि जयमंगलापुर गांव में निर्धारित समय अनुसार मेडिकल टीम द्वारा कोरोना जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 143 लोगों का रैपिड टेस्टिंग किट से कोरोना की जांच किया गया है।
उन्होंने बताया कि जांच में 143 में से 11 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिलें हैं। स्वास्थ्य प्रबंधक रविशंकर सिंह ने बताया कि आयोजित शिविर में मेडिकल टीम द्वारा पूरी सुरक्षा बरती गई है। जांच कराने आए लोगों में सतर्कता बरतने को लेकर सोशल डिस्टेंस का पालन कराया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/143-people-investigated-in-camp-held-in-jaimangalpur-11-people-report-positive-127594263.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/07/
0 Response to "जयमंगलापुर में आयोजित शिविर में 143 लोगों की हुई जांच, 11 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई"
Post a Comment