105 नए संक्रमित मिले 1845 हुए टोटल मरीज
07 August, 2020
Comment
जिला में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सभी पीएचसी में सैंपल जांच की सुविधा के बाद से करीब एक हजार लोगों की जांच प्रतिदिन कराई जा रही है। जिससे मामलों में भी वृद्धि हुई है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में कोरोना के 105 नए मामले पॉजिटिव मामले आए। जिससे कोरोना संक्रमितों मरीजों की संख्या 1845 हो गई। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों से पता चलता है कि विगत एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के 600 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। बताया जाता है कि जांच की बढ़ती संख्या, मास्क व सोशल डिस्टेंस की अनिवार्यता में लापरवाही से इसके संक्रमण बढ़ रहे हैं। पहले जहां सिर्फ संपर्क, कंटेनमेंट जोन व संदिग्ध मरीज में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे थे। वहीं अब सामान्य दिखने वाले लोग भी संक्रमित पाए जा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/1845-total-patients-received-105-newly-infected-127594656.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/07/
0 Response to "105 नए संक्रमित मिले 1845 हुए टोटल मरीज"
Post a Comment