अनलाॅक के बाद 1 महीने में 10% बढ़े पटना आने-जाने वाले हवाई यात्री, विमानों ने भी लगाए 127 फेरे ज्यादा
पटना एयरपाेर्ट से जाने और आने वाले यात्रियाें की तादाद में बढ़ाेतरी हुई है। इस साल जून और जुलाई में पटना से हरेक विमान से आवागमन करने वाले यात्रियाें की तादाद औसतन 114 रही, जबकि क्षमता 180 यात्रियाें की हाेती है। जून में 1 लाख 36 हजार 300, जबकि जुलाई में 1 लाख 49 हजार 784 यात्री पटना से आए-गए। यानी जुलाई में जून के मुकाबले यात्रियाें की तादाद में करीब 10 फीसदी का इजाफा हुआ, वहीं फ्लाइट मूवमेंट में भी 10 प्रतिशत की बढ़ाेतरी हुई।
जून में 1186 विमानाें की लैंडिंग और टेकऑफ हुई ताे जुलाई में 1313 की। रविवार काे एयरपाेर्ट निदेशक भूपेश नेगी ने यह आंकड़ा जारी किया है। इस साल 1 से 25 मार्च तक 2670 विमानाें का परिचालन हुआ जिससे 302509 यात्री आए और गए। अप्रैल माह में लाॅकडाउन था इसलिए एक यात्री भी न आया और न गया। अप्रैल में कारगाे के 30 जहाज आए और गए। लाॅकडाउन के बाद 25 मई से विमानाें का ऑपरेशन शुरू हुआ था। इस माह में हरेक विमान से 79 यात्री ही आए-गए।
पिछले साल जून में 4.29 लाख यात्री आए-गए, हर विमान से औसतन 140
पिछले साल जून की बात करें ताे 3054 विमानाें का ऑपरेशन हुआ जिनसे 4 लाख 29 हजार 111 यात्री पटना एयरपाेर्ट पर आए और पटना से रवाना हुए। इस माह में एक विमान से औसतन 140 यात्री आए और गए। जुलाई में 3087 विमानाें का परिचालन हुआ जिनसे 394220 यात्रियाें की इनकमिंग और आउटगाेइंग हुई। एयरपाेर्ट निदेशक भूपेश नेगी ने बताया कि यात्रियाें की तादाद बढ़ रही है। नए टर्मिनल भवन का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा अन्य कंस्ट्रक्शन का काम भी चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/air-passengers-traveling-to-patna-increased-by-10-in-1-month-after-unlock-aircraft-also-made-127-trips-more-127603307.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/10/92_1597015033.jpg
0 Response to "अनलाॅक के बाद 1 महीने में 10% बढ़े पटना आने-जाने वाले हवाई यात्री, विमानों ने भी लगाए 127 फेरे ज्यादा"
Post a Comment