Popular Posts

राज्य में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मृत्यु की दर 0.57%, यह राष्ट्रीय औसत का एक चौथाई है

राज्य में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मृत्यु की दर 0.57%, यह राष्ट्रीय औसत का एक चौथाई है

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार कोरोना को लेकर काफी गंभीर है। बिहार में अबतक 612415 सैंपल की जांच की गई है, जिसमें 57270 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 36637 स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य का कोरोना रिकवरी दर 64% है। यह राष्ट्रीय औसत के बराबर है। राज्य में कोरोना से अबतक 322 संक्रमितों की मृत्यु हुई। यह कुल संक्रमित का 0.57% है, जबकि राष्ट्रीय दर 2.15% है।

राज्य में संक्रमण से हुई मृत्यु राष्ट्रीय औसत का एक चौथाई है। वह सोमवार को विधान परिषद में कोरोना पर विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आज प्रतिदिन जांच 36 हजार से अधिक हो रही है। जांच बढ़ी तो मरीजों की संख्या बढ़ी, लेकिन संक्रमण की दर में कमी आई है। 27 जुलाई की तुलना में 2 जुलाई को संक्रमण दर 14 फीसदी से कम होकर 7.75 फीसदी रह गई यानी आधी।
संक्रमितों के इलाज के लिए राज्य में त्रिस्तरीय व्यवस्था
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संक्रमित मरीजों का इलाज के लिए राज्य में त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। हल्के लक्षण वाले संक्रमित के लिए 290 कोविड-19 केयर सेंटर की स्थापना की गई है। इन केंद्रों पर बेड की क्षमता 33437 और वर्तमान में 18357 बेड पर सभी तरह की सुविधा उपलब्ध है। इन केंद्रों पर डॉक्टर, नर्स और पारा मेडिकल स्टाफ? की तैनाती की गई है। मरीजों के भोजन,पानी, दवाई, आक्सीजन सिलेंडर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि की व्यवस्था है।

मॉडरेट लक्षण वाले मरीजों को के लिए 93 डेडिकेटेड स्वास्थ्य केंद्र हैं और इसमें 6304 बेड, जिसमें 4688 बेड कोरोना मरीज के चिकित्सा के लिए उपलब्ध है। गंभीर मरीज के के लिए 10 मेडिकल कॉलेज में 3850 बेड है जिसमें 2840 वर्तमान में उपलब्ध है। होम आइसोलेशन में भी मरीजों को ऑनलाइन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।

प्राइवेट लैब में भी जांच
लोगों की सुविधा के लिए संजीवन एप विकसित किया गया है। इस एप पर कोरोना जांच से लेकर निकट के अस्पताल और उसमें बेड की संख्या तक की जानकारी दी जा जाएगी है। प्राइवेट पैथ लैब को 2800 रुपए में लोगों के घर जाकर कोरोना सैंपल लेने का आदेश दिया है। बिहार में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। अब बाढ़ राहत कैंप में भी कोरोना टेस्ट होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The death rate due to corona virus in the state is 0.57%, which is one fourth of the national average.


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-death-rate-due-to-corona-virus-in-the-state-is-057-which-is-one-fourth-of-the-national-average-127583035.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/04/mangal-pandey-bihr_1596497408.jpg

0 Response to "राज्य में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मृत्यु की दर 0.57%, यह राष्ट्रीय औसत का एक चौथाई है"

Post a Comment