पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में कोरोना के लक्षण वालों की अब ऑन डिमांड मुफ्त जांच
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर कोरोना की जांच को अब ऑन डिमांड भी कर दिया गया है। यानी, कोरोना के लक्षण वाला कोई भी व्यक्ति अपनी जांच करा सकता है। इस नई व्यवस्था का मकसद ज्यादा से ज्यादा जांच है। यह बिल्कुल मुफ्त होगा।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत बाकी जिलों में यह शुरू है। वे रविवार को मीडिया से मुखातिब थे। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार से सभी अनुमंडल अस्पतालों तथा अगले 7 दिन में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर भी कोरोना सैंपल की जांच शुरू हो जाएगी। यह जांच एंटीजन किट से होगी।
पटना में 25 स्थानों के अलावा 5 मोबाइल वैन से जांच
उन्होंने कहा कि पटना में 25 स्थानों के अलावा 5 मोबाइल वैन के जरिए भी ऑन डिमांड जांच शुरू हुई। शनिवार को पटना में 808 लोगों ने जांच कराई। इनमें 305 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण थे। अपने को अस्वस्थ महसूस कर रहे ऐसे लक्षणों वाले लोग जांच करा सकते हैं। गया में 8 और मुजफ्फरपुर में 6 स्थानों पर जांच शुरू की गई है।
सभी जिलों में पर्याप्त टेस्टिंग किट, खासकर एंटीजन टेस्ट किट्स उपलब्ध करा दिए गए हैं। कोरोना के लक्षण वाले सभी मरीजों का ऑन डिमांड एंटीजन टेस्ट मुफ्त में होगा। जिलों से कहा गया है कि कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की जांच के लिए सुलभ व सुगम स्थान उपलब्ध कराया जाए। शहरी क्षेत्र में जांच केंद्रों की जानकारी सार्वजनिक की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/now-on-demand-free-investigation-of-symptoms-of-corona-in-several-districts-including-patna-gaya-muzaffarpur-127532103.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/20/orig_corona-test_1595200927.jpg
0 Response to "पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में कोरोना के लक्षण वालों की अब ऑन डिमांड मुफ्त जांच"
Post a Comment