Popular Posts

पटना में आज से दो निजी अस्पतालों में भी होगा कोरोना का इलाज, बाकी को जांच के बाद मंजूरी

पटना में आज से दो निजी अस्पतालों में भी होगा कोरोना का इलाज, बाकी को जांच के बाद मंजूरी

शहर के दो निजी अस्पतालों पारस और रूबन में सोमवार से कोरोना मरीज भर्ती होंगे। इसकी मंजूरी दे दी गई है। दोनों अस्पतालों में कोरोना पॉजिटिव मरीज के लिए 25-25 बेड रिजर्व किए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज करने के लिए आवेदन देने वाले अन्य निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर मंजूरी दी जाएगी। जांच के बाद पॉजिटिव मरीज को आइसोलेशन वार्ड और निगेटिव मरीज को जनरल वार्ड में रखा जाएगा।

डीएम कुमार रवि ने कहा कि कोरोना मरीज का इलाज करने वाले निजी अस्पतालों को 20 से 25 फीसदी बेड आइसोलेशन वार्ड के तौर पर रखने, कोविड-19 के मानकों का अनुपालन करने और स्वास्थ्य विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. आरके चौधरी ने कहा कि पारस और रूबन को कोरोना मरीज का इलाज करने की मंजूरी दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona will also be treated in two private hospitals in Patna from today, the rest cleared after investigation


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/corona-will-also-be-treated-in-two-private-hospitals-in-patna-from-today-the-rest-cleared-after-investigation-127532104.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/20/_1595200917.jpg

0 Response to "पटना में आज से दो निजी अस्पतालों में भी होगा कोरोना का इलाज, बाकी को जांच के बाद मंजूरी"

Post a Comment