सीपीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत उपलब्ध कराने की मांग की
चनपटिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 के नेटुआटोली व कुछ स्थानों पर नदी के पानी से बाढ़ आने की स्थिति में बाढ़ प्रभावित लोगों ने टिकुलिया स्थित कृषि बाजार समिति के प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में शरण ले रखा है। सैकड़ाें की संख्या में पीड़ित लोगों ने गुरुवार को सीपीआई के नेता जगन्नाथ यादव के समक्ष अपना दर्द बयान करते हुए बताया कि हमलोग विगत 10 दिनों से कृषि बाजार में रह रहे हैं। अभी तक हमलोगों का सुधि लेने ना तो कोई प्रशासनिक अधिकारी आए ना ही जनप्रतिनिधि।
राहत सामग्री के नाम पर आपदा विभाग द्वारा कोई इंतजाम नहीं किया गया। अगर ऐसा ही व्यवस्था रहा तो हमलोगों के बच्चे खाने के लिए मोहताज हो जाएंगे। दर्द सुनते ही श्री यादव ने आपदा प्रबंधन विभाग के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अविलंब संबधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दिए तो इनलोगों को राहत सामग्री दिलाने हेतु अनशन करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं सीपीआई नेता जगन्नाथ यादव ने बताया कि बाढ़ पीड़ित इलाके में भ्रमण करने के बाद हम सभी चनपटिया अंचलाधिकारी से अंचल को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/chanpatia/news/cpm-demands-relief-to-flood-affected-people-127567156.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/30/
0 Response to "सीपीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत उपलब्ध कराने की मांग की"
Post a Comment