बाढ़ से गणेशपुर में धान व केले की फसल बर्बाद
गणेशपुर पंचायत में बाढ़ व बारिश ने स्थानीय लोगों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न पार्टी के नेताओं व आम लोगों ने पदाधिकारियों व सांसद-मंत्री से इस प्राकृतिक आपदा में किसानाें को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। विदित हो कि लगातार हो रही बारिश से कोसी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। इसकी वजह से गणेशपुर के लोगों काे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ज्ञात हो कि बाढ़ की वजह से धान, केला, सब्जी व मसाले की खेती को काफी नुकसान पहुंचा है। बुधवार की देर रात से गुरुवार की सुबह तक हुई बारिश के बाद गणेशपुर के मुखिया मोहम्मद वाजिद, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार, सरपंच पप्पू मिस्त्री, रवि कुंवर, भरत कुमार, हरिओम झा, संजय मेहता, विनोद मेहता, माधव राय, मनोज झा, कैलाश राम व किशोर झा ने पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान पीड़ित परिवारों से मिलकर पूर्ण मदद करवाने का आश्वासन दिया। सोनू झा ने बताया कि बारिश की वजह से पंचायत के सभी टोले व मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं। कई सड़कों के ऊपर से पानी बह रहा है।
पानी निकासी को पुलिया निर्माण की मांग
मुखिया मोहम्मद वाजिद सहित अन्य लोगों ने किसानों को 10 हजार रुपए प्रति बीघा का मुआवजा, मवेशियों को यथाशीघ्र चारा, टूटी हुई सड़कों का जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। इसके साथ ही पंचायत के सभी परिवारों को एक क्विंटल चावल, दाल व गेहूं और नकद 5000 रुपए देने की सरकार से मांग की है। कहा कि एसएच- 58 पर अंबेडकर चौक से अखेड़ा चौक तक पानी निकासी के लिए कम से कम चार पुलिया का निर्माण कराया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/puraini/news/paddy-and-banana-crop-wasted-in-ganeshpur-due-to-flood-127567190.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/30/orig_2_1596127197.jpg
0 Response to "बाढ़ से गणेशपुर में धान व केले की फसल बर्बाद"
Post a Comment