Popular Posts

एक विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अंतर्कलह बना फांसी की वजह-सूत्र

एक विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अंतर्कलह बना फांसी की वजह-सूत्र

थाना क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 15 में रविवार की सुबह करीब 7:00 बजे एक विवाहिता का फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।स्थानीय थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया की रसूलपुर निवासी रवि चौधरी की पत्नी श्वेता कुमारी (उम्र 28 वर्ष) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई।

मौके पर जा शव को कब्जे में ले अंत्य परीक्षण के लिए सासाराम भेज दिया गया है। वही अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है । सूत्रों के मुताबिक मृतिका जपला की देवरी निवासी बताई गई जिनकी शादी करीब 7 वर्ष पूर्व रसूलपुर निवासी रवि चौधरी के साथ हुई थी मृतिका के दो संतान भी है एक लड़का और एक लड़की । मृतिका के पति आए दिन हमेशा शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था ।

सूत्रों के मुताबिक प्रतिदिन लड़ाई झगड़े एवं परिवारिक कलह से परेशान हो मृतका ने आत्महत्या जैसी कदम उठा ली । वही खबर लिखे जाने तक स्थानीय थाना अध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया था ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/rohtas/news/a-married-woman-commits-suicide-by-hanging-internal-reason-for-hanging-127482587.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/06/

0 Response to "एक विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अंतर्कलह बना फांसी की वजह-सूत्र"

Post a Comment