51 लिपिकों का किया गया स्थानांतरण, 13 की प्रतिनियुक्ति रद्द
05 July, 2020
Comment
जिले में विभिन्न कार्यालयो में पदस्थापित 51 लिपिकों का स्थानांतरण कर दिया गया है । जबकि 13 की प्रतिन्युक्ति भी रद्द कर दी गई है । डीएम पंकज दीक्षित द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है । जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द की गई है ।
प्रतिनिमुक्त लिपिकों को तत्काल मूल कार्यालयों में योगदान करना होगा । जबकि स्थानांतरित लिपिकों को 10 जुलाई तक नए कार्यालय में योगदान का निर्देश दिया गया है । डीएम द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि स्थानांतरित लिपिकों के संबंधित अधिकारी निश्चित रूप से उन्हें 10 जुलाई तक विरमित कर दें, ताकि वे नवस्थापित कार्यालय में योगदान कर सके। आदेश का अनुपालन ना होने की स्थिति में अधिकारी एवं कर्मी पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sasaram/news/transfer-of-51-clerks-deputation-of-13-canceled-127482593.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/06/
0 Response to "51 लिपिकों का किया गया स्थानांतरण, 13 की प्रतिनियुक्ति रद्द"
Post a Comment