Popular Posts

सीटीईटी पास अभ्यर्थियों ने दिया धरना, कहा- नियोजन में शामिल करे सरकार

सीटीईटी पास अभ्यर्थियों ने दिया धरना, कहा- नियोजन में शामिल करे सरकार

मंगलवार को शहर के गेट स्कूल मैदान में दिसंबर में पास सीटीईटी अभ्यर्थियों ने धरना दिया। धरना देते हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि शिक्षक नियोजन में हमलोगों को सरकार शामिल करे। वरना हमलोग आंदोलन करने को लेकर बाध्य होंगे। जिसकी सारी जवाबदेही सरकारी की होगी। उनलाेगों ने कहा कि शिक्षक नियोजन में दिसंबर में पास सीटीईटी अभ्यर्थियों को शामिल न करना सरकार के शिक्षा विराेधी नीति को दर्शाता है।

सरकार शिक्षक बहाली में सीटीईटी अभ्यर्थियों को आवेदन करने से वंचित कर रही है। जबकि दिसंबर में सीटीईटी पास अभ्यर्थी शिक्षक नियोजन की सभी अहर्ता को पूरी करते है। धरना गौतम कुमार ऋषि की अध्यक्षता में दी गई। इस मौके पर सुबोध कुमार, प्रेम शीला, स्वीटी कुमारी, पूजा कुमारी, बबन कुमार, राकेश पांडेय, शैलेश कुमार, रवि कुमार, दिलकेश कुमार, संतन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एकजुटता दिखाते सीटीईटी अभ्यर्थी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/aurangabad/news/ctet-pass-candidates-gave-picket-said-involve-government-in-planning-127490157.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/08/72_1594163470.jpg

0 Response to "सीटीईटी पास अभ्यर्थियों ने दिया धरना, कहा- नियोजन में शामिल करे सरकार"

Post a Comment