अर्जुन का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में
प्रखण्ड क्षेत्र के आदर्श गांव बड़ौरा निवासी डॉक्टर अजय सिंह का पुत्र अर्जुन एक बार फिर से चर्चा में आया है। वह अपने नाम के अनुरूप काम कर तीरंदाजी के क्षेत्र में जलवा को बरकरार रखते हुए 2020 के इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा जिले का नाम रौशन किया है। पिछले वर्ष चीन के मकाऊ में हुए अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 5 वर्ष 9 माह की उम्र में सिल्वर मेडल जीत जिले का नाम रोशन किया था।अर्जुन के पिता डाक्टर अजय ने बताया कि तीन साल 9 माह की उम्र में नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीतने के साथ ही अर्जुन साढ़े पांच साल की उम्र में यंगेस्ट आर्चर भी अपने नाम किया।
तीरंदाजी के क्षेत्र में कम उम्र में दोनों प्रतियोगिता की बदौलत बेहतर अंक मिलने से 2020 के इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया।इससे पहले तीरंदाजी के क्षेत्र में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में यंगेस्ट आर्चर आंध्रप्रदेश के पांच वर्षीय महिला तीरंदाज शिवानी के नाम था, जो वर्ष 2016 में दर्ज हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/arjuns-name-in-india-book-of-records-127486336.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/07/
0 Response to "अर्जुन का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में"
Post a Comment