Popular Posts

आईसीडीएस कार्यालय परिसर में शुरू होगा निर्माण कार्य

आईसीडीएस कार्यालय परिसर में शुरू होगा निर्माण कार्य

उदाकिशुनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित आइसीडीएस कार्यालय परिसर हर साल बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से ग्रसित हो जाता है। इससे संबंधित खबर दैनिक भास्कर में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पदाधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है। बीडीओ मुर्शिद अंसारी ने आइसीडीएस कार्यालय परिसर में मिट्‌टी भराई, फेवर ब्लाक सोलिंग और चारों तरफ फूल लगाने की स्वीकृति दे दी हैं। उन्होंने इन सब कार्यों को अविलंब शुरू करने का भी आदेश निर्गत कर दिया है। बीडीओ ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि आइसीडीएस कार्यालय के जर्जर शौचालय की साफ-सफाई भी होगी। ताकि महिला कर्मचारियों को किसी समस्या से नहीं गुजरना पड़े। सीडीपीओ निशा कुमारी ने बताया कि जर्जर भवन की मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों को लिखित पत्र भेजा गया है। जल्द ही भवन मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल की जाएगी। फिलहाल शौचालय की साफ-सफाई कर उसे दुरुस्त किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/udakishunganj/news/construction-work-will-start-in-icds-office-premises-127511578.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/14/

0 Response to "आईसीडीएस कार्यालय परिसर में शुरू होगा निर्माण कार्य"

Post a Comment