Popular Posts

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाएं घायल

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाएं घायल

नेशनल हाइवे सिकंदरा चौराहे पर शुक्रवार दोपहर एक ट्रेलर की टक्कर से बाइक पर सवार दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए राजकीय अस्पताल सिकंदरा में भर्ती कराया गया। सिकंदरा थाने के एएसआई भरत सिंह ने बताया कि उनबड़ागांव निवासी शीला सैनी व पिंकी सैनी अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर बहरावंडा में बैठक में शामिल होकर वापस लौट रही थी।

इस दौरान सिकंदरा चौराहे पर एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों महिलाएं घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल सिकंदरा में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रेलर को मौके पर ही पकड़ लिया। चौराहे पर दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा
हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/sikandara/news/two-women-riding-bike-injured-in-trailer-collision-127549685.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/25/

0 Response to "ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाएं घायल"

Post a Comment