Popular Posts

पुल की एक तरफ की संपर्क सड़क में गड्ढा, भारी वाहनों का चलना बंद

पुल की एक तरफ की संपर्क सड़क में गड्ढा, भारी वाहनों का चलना बंद

हरपुर पिलखी में बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल की एक तरफ की संपर्क सड़क में पानी के बहाव से गहरा गड्ढा हो गया है। सड़क और पुल के नीचे से मिट्टी कटती जा रही है और सुरंग बनने की स्थिति है। अंचलाधिकारी और पियर थानाध्यक्ष ने तत्काल पुल पर से भारी वाहनों का आवागमन बन्द कर दिया। सीओ रमेश कुमार ने बताया कि मरम्मत के लिए विभाग को सूचना दी गई है।

टूटे लहुरना पुल के ध्वस्त डायवर्सन से आवागमन ठप, होगा निर्माण

प्रखंड के सबहा- मरिचा मुख्य मार्ग में पानी के दबाव से 3 वर्ष पूर्व टूटे लहुरना पुल के क्षतिग्रस्त डायवर्सन का निर्माण युद्ध स्तर पर मंगलवार से शुरू हो जाएगा। डायवर्सन पर पानी चढ़ जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो चुका है। यह पुल से पटना जाने के लिए क्षेत्र के लोगों का प्रमुख मार्ग है। सोमवार को सहायक कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार, कनिय अभियंता राकेश कुमार स्थल पर पहुंच कर विधायक लालबाबू राम की मौजूदगी में जायजा लिया।

पुलिया और 60 फीट सड़क पानी

कदाने व नुन नदियों के बढ़ते जलस्तर ने तबाही मचाना शुरू कर दिया। फुलवरिया-कल्याणपुर मार्ग पर चरपुलवा में दो फीट पानी चढ़ने से एक पुलिया व 60 फीट सड़क पानी में बह गई। वही नुन नदी के उफान से रामपुर बलड़ा बाजार -सत्ती माई मार्ग में स्थिति भयावह हो गई है,जहां दर्जन भर लोगों के घर में बाढ़ का पानी घुस गया । वहीं चैनपुर वाजिद पंचायत में वर्षा का पानी नहीं निकलने से घरों में पानी घुसने से लोगों का जीना दूभर हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/pit-on-one-side-of-the-bridge-in-contact-road-heavy-vehicles-stop-running-127535570.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/21/

0 Response to "पुल की एक तरफ की संपर्क सड़क में गड्ढा, भारी वाहनों का चलना बंद"

Post a Comment