Popular Posts

मीनापुर में 15 घर बूढ़ी गंडक की धारा में विलीन,

मीनापुर में 15 घर बूढ़ी गंडक की धारा में विलीन,

घोसौत पंचायत के वार्ड 13 के सुलेमान खान, अख्तर खान, मोहम्मद बच्चा खेनारी, मोहम्मद आलमीन, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद जफीर व नौ वार्ड के चन्दर सहनी सहित 15 लोगों के घर सोमवार को बूढ़ी गंडक के पानी में समा गए। हालांकि घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल चुके थे, लेकिन घर से सामान नहीं निकाल पाए। सामाजिक कार्यकर्त्ता राकेश सहनी ने बताया कि मोबाइल पर सूचना अंचलाधिकारी को दे दी गई है। वार्ड 13 के करीब 100 परिवार बूढ़ी गंडक नदी के किनारे बसे हुए हैं, जिन्हें विस्थापित करने का उपाय सरकार नहीं कर रही है। अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारी को स्थल पर भेजकर रिपोर्ट भेजकर वरीय पदाधिकारी को भेज दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
15 houses in Meenapur merged in the stream of old Gandak,


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/meenapur/news/15-houses-in-meenapur-merged-in-the-stream-of-old-gandak-127535567.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/21/orig_20muzaffarpur-13_1595287031.jpg

0 Response to "मीनापुर में 15 घर बूढ़ी गंडक की धारा में विलीन,"

Post a Comment